फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हरित ालिका तीज

हरित ालिका तीज

Thu, 13 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हरित ालिका तीज
शिव-पार्वती को श्रद्धा निवेदित की, मांगा अखंड सौभाग्य
विज्ञापन

- हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निराजल व्रत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हरि तालिका तीज के अवसर पर सुहागिनों ने बुधवार को दिनभर निराजल व्रत रहकर पति के दीर्घायु होने की कामना की। शाम को सजधज कर शिव-पार्वती का पूजन कर श्रद्धा निवेदित की और अखंड सौभाग्य मांगा। कई स्थानों पर महिलाओं ने मिलजुलकर सामूहिक पूजा भी की।

त्योहार का उत्साह मंगलवार से ही देखने को मिलने लगा। महिलाओं ने तीज के लिए जमकर खरीदारी की और मेंहदी रचवाई। बुधवार को सूर्योदय से पहले महिलाओं ने भरपेट पानी पीकर निराजल उपवास की शुरुआत की। शाम होते ही व्रती महिलाओं ने सजधज कर शिव-पार्वती की पूजा की और सोलह शृंगार के साजो सामान चढ़ाए। कुछ परिवारों में पत्नियों की सेहत ठीक न होने पर पतियों ने उपवास रखकर श्रद्धा और पत्नी के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया। पूरे दिन शहर के विभिन्न मंदिरों में तीज व्रत कथा वाचन का आयोजन हुआ। व्रती महिलाओं ने इसमें शामिल होकर शिव पार्वती के मिलन की कथा को सुना और आशीष मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed