फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25 हजार का इनामी बदमाश शिवानंद गिरफ्तार

25 हजार का इनामी बदमाश शिवानंद गिरफ्तार

Fri, 18 May 2018 06:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 18 May 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी बदमाश शिवानंद गिरफ्तार
एसपी सिटी ने घटना का पर्दाफाश किया।
गोरखपुर। डकैती, लूट, हत्या की कोशिश जैसे मामलों का आरोपी तथा 25 हजार के इनामी बदमाश शिवानंद उर्फ सोनू चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह रामगढ़ताल इलाके में घूमने आया था। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। शिवानंद पर गोरखपुर के अलावा वाराणसी, इलाहाबाद में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। जुलाई 2016 से ही कई जिले की पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सीओ कैंट अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एसओ खोराबार सुधीर कुमार सिंह की टीम बदमाशों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान बदमाश शिवानंद के घूमने आने की सूचना मिली। पुलिस ने नौकायन के पास घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। शिवानंद 10 जुलाई 2016 को नेशनल हाइवे पर अपने साथियों के साथ चाय से भरा ट्रक लूट लिया और चालक को बंधक बनाकर खेत में फेंका था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। इसके वाराणसी के लंका थाने में उसे पकड़ा गया और सामान बरामद हो गया था। फूलपुर इलाहाबाद में सरिया लूट मामले में उसकी गिरफ्तारी भी हुई। वहीं से वह गैंगेस्टर के मामले में फरार था। गोरखपुर के एसएसपी ने शिवानंद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पकड़ा गया शिवानंद आजमगढ़ के जहानागंज के कारीसाथ निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ खोराबार सुधीर कुमार सिंह, एसएसआई अनिल कुमार उपाध्याय, अजीत प्रताप सिंह, सिपाही आनंद मिश्रा, संजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed