फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress workers burnt effigiency of bjb president

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष का जलाया पुतला

Tue, 10 Oct 2017 11:49 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Tue, 10 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
congress workers burnt effigiency of bjb president
मेंहदावल बाईपास के निकट भाजपा अध्यक्ष का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय अमित भाई शाह की कंपनी का टर्नओवर में एक साल में कई गुना बढ़ने की खबर पर गुस्साए कांग्रेसियों ने मेंहदावल बाईपास पर भाजपा अध्यक्ष का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह और मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र में सरकार बनने के बाद कहते थे कि ‘न खाऊंगा और न किसी को खाने दूंगा’। उसके बाद भी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष बनते ही उनके बेटे जय अमित भाई शाह की कंपनी टेंपल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड का टर्नओवर कई गुना बढ़ गया। इस पूरे प्रकरण से भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया कि हाथी के दांत दिखाने के लिए कुछ और खाने के लिए कुछ और होते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को यह बताना होगा कि भाजपा के किन बडे बड़े नेताओं को इस तरह को लाभ पहुंचाया गया है। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अखंड बहादुर पाल ने कहा कि अपने को देश का चौकीदार बताने वाले पीएम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुछ मंत्रियों की चौकीदारी करने में लग गए हैं। अमित भाई शाह की कंपनी की तत्काल जांच कराई जाए और केस दर्ज किया जाए। महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी और आलोक यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी तथा बाड्रा परिवार पर आरोप लगाने वाले भाजपा के लोग अपने गिरेबान में खुद झांके। इस दौरान महासचिव अंबिका राय, कृष्ण कुमार, राजीव गौड़, संतोष पांडेय, राहुल यादव, गोपाल चौरसिया, गोविंद लाल यादव, विनोद गुप्त, बृजेश यादव, अनिल यादव, संदीप यादव, रामबचन चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed