{"_id":"59dbda2f4f1c1b70548b6896","slug":"141507580463-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फायर ब्रिगेड पर भड़के उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फायर ब्रिगेड पर भड़के उद्यमी
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। उद्यमियों की समस्याएं जानने और उन्हें हल करने के लिए बुलाई गई गीडा सीईओ की बैठक में गीडा के उद्यमी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग के खिलाफ फूट पड़े। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर गीडा के उद्योगों के खिलाफ गलत कार्रवाई का तो अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
सोमवार को सीईओ हर्षिता माथुर ने गीडा के उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिन 28 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया है, उनमें से कई फैक्ट्रियों से तो एक बूंद पानी नहीं निकलता है। वहीं जिन 18 फैक्ट्रियों में तालाबंदी की गई, उन्हें फिर से शुरू करने, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों को पूरा करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही पांच मिलियन लीटर पर डे (एमएलडी) क्षमता वाला कॉमन इनफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) लगाने की मांग की गई। बैठक में कई उद्यमियों ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर एनओसी देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान गीडा सीईओ ने उद्यमियों की समस्या पर विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रमोद मस्करा, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, उपाध्यक्ष आरएन सिंह, आकाश जालान समेत करीब 65 उद्यमी मौजूद रहे।
आज से प्रदूषण विभाग का कैंप
गोरखपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि गीडा की फैक्ट्रियों की प्रदूषण संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कैंप लगाया जाएगा। कैंप गीडा के साइट कार्यालय पर लगातार पांच दिन तक लगाया जाएगा।