फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धर्मशाला पुर पर लगा जाम

धर्मशाला पुर पर लगा जाम

Tue, 22 Aug 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 22 Aug 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला पुर पर लगा जाम
धर्मशाला पुल पर लगा जाम। - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार दोपहर हुई बारिश के बाद धर्मशाला ओवरब्रिज पर जाम लग गया। बारिश बंद होने के बाद राहगीर सड़कों पर निकले तो जाम से जूझते हुए गोलघर से असुरन तक पहुंचने में उन्हें घंटों लग गए। कार और बाइक रेंगती नजर आईं। सीओ ऑफिस, धर्मशाला पुल और असुरन चौक पर पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे। दो घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। बारिश से अधिकांश हिस्सों की सड़कें भी जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन


पुल के नीचे पानी में फंसी चार पहिया
बरसात से धर्मशाला रेलवे पुल का निचला हिस्सा पानी से लबालब हो गया था। इसी बीच एक रेलवे कर्मचारी पुल के नीचे से बोलेरो लेकर असुरन की तरफ जा रहे थे। अचानक गाड़ी पानी में फंसकर बंद हो गई। उसे ट्रैक्टर से खींचकर निकालने की कोशिश की गई। लेकिन प्रयास फेल हो गया। धर्मशाला चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने क्रेन मंगाकर गाड़ी बाहर निकलवाई। उन्होंने कहा कि रेलवे पुल के नीचे पानी होने से लोग ओवरब्रिज का इस्तेमाल कर रहे थे। इसीलिए अचानक जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed