{"_id":"5991d11d4f1c1b656f8b45aa","slug":"141502728477-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, पैच वर्क उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, पैच वर्क उखड़ा
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रातभर हुई बारिश ने कई इलाकों में लोगों को घरों में कैद कर दिया। बरसात का पानी घरों में घुस गया। शहर के बुद्ध नगर, बुद्ध विहार, तारामंडल रोड और इंदिरा नगर आदि इलाके पानी में डूब रहे। तेज बारिश के कारण रुस्तमपुर से कचहरी चौक के बीच हरिहर दुबे मार्ग में सड़क पर लगाया पैच वर्क उखड़ गया। गिट्टी बिखर गई और गड्ढे हो गए। बाजारों में बरसात का पानी दुकानों में चला गया। दुकानदार दुकानों से पानी निकालते नजर आए। तारामंडल रोड पर तो घुटनेभर पानी भर जाने से दुकानें ही नहीं खुलीं।
शहर के बुद्ध विहार में घुटनों तक पानी भरा था। ऐसे में लोग घरों के अंदर ही रहने को मजबूर दिखे। लोग ऊपरी मंजिल पर चढ़कर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। यहां तक कि क्षेत्र में लोगों को दूध, सब्जी की दिक्कत उठानी पड़ी। न ठेले वाले दरवाजे तक पहुंचे और न ही दूधवाला। जो हिम्मत कर बाइक, स्कूटी लेकर निकले वो परेशान हो गए। गोलघर, जिला पंचायत, जिलाधिकारी, चेतना तिराहे, आजाद चौक, इंदिरा नगर, दुर्गा पुर, ट्रांसपोर्ट नगर, जिला अस्पताल, बुद्ध नगर, बुद्ध विहार, सिद्धार्थ नगर कालोनी, धर्मशाला, जफर कालोनी, इलाहीबाग और दाउद पुर आदि कई इलाकों में दिनभर बरसात का पानी लगा रहा। लोग परेशानियों से जूझते हुए अपने काम निपटाते रहे।
बिन बरसात बजबजाती हैं नालियां
बेतियाहाता में बिन बरसात नालियां बजबजाती रहती हैं। बारिश में तो और हालत खराब हो जाती है। घर आने-जाने तक में परेशानी होती है। इसलिए गेट पर ईंटें लगाई है, जिन पर रखकर किसी तरह हम आते-जाते हैं।
विज्ञापन
- डॉ. धीरज सिंघानिया, हनुमान मंदिर, बेतियाहाता
दो दिन तक नहीं होगी पानी निकासी
बुद्ध नगर में थोड़ी सी बरसात में भी घुटनों तक पानी भर जाता है। दो-दो दिन तक गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती। गहराई में होने के कारण कई मकान जलमग्न हो जाते हैं। प्रशासन कोई सुध नहीं लेता है।
- केएल भारती, बुद्ध नगर
दुकान का सामान खराब हो गया
दुकान खोली तो देखा अंदर पानी भरा था। अंदर सामान भीग गए थे। कई गत्ते और डिब्बे खराब हो चुके थे। खुद ही वाइपर लिया और सुबह से दोपहर तक पानी निकाले में लग गया।
- इसरार अहमद, दुकानदार, चेतना तिराहा
पानी निकासी के उचित इंतजाम होने चाहिए
सरकार को पानी निकासी के लिए उचित इंतजाम करने चाहिए। हम लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गोरखपुर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां बरसात का पानी कई दिनों तक निकल नहीं पाता है।
- राहुल चौधरी, तुर्कमानपुर