{"_id":"597a54764f1c1b89208b4731","slug":"141501189238-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों को राखी भेजने को उमड़ी बहनों का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों को राखी भेजने को उमड़ी बहनों का प्यार
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को राखी भेजने के लिए सरस्वती शिक्षा मंदिर की छात्राओं का प्यार उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने मेयर डॉ. सत्या पांडेय को राखी सौंपी। वहीं मेयर ने अपील की है कि जो भी बार्डर पर तैनात सैनिक भाइयों को राखी भेजना चाहती हैं तो वो उनके कार्यालय में जमा करा सकती हैं।
मेयर डॉ. सत्या पांडेय के आह्वान पर सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर एवं सरस्वती बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड की ओर से बार्डर पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को राखी भेजने के लिए बड़ी संख्या में छात्राएं इकट्ठा हुईं और मेयर को राखी भेंट की। इस मौके पर मेयर ने कहा कि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले सैनिक भाइयों के लिए हमारा भी फर्ज है। हमारी सुरक्षा करने के लिए हम उन्हें राखी भेजकर अपना प्यार जता सकते हैं। ऐसे में शहर की सभी महिलाएं और बहनों को राखी भेजकर प्यार जताना चाहिए। इस मौके पर पार्षद राजेश जायसवाल, सरस्वती बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड प्राचार्य डॉ. सरोज तिवारी के अलावा शिवजी सिंह समेत शिक्षिका एवं छात्राएं मौजूद रहीं।