{"_id":"596b87254f1c1b504f8b4df6","slug":"141500219173-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवियों के नाम से सड़क का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवियों के नाम से सड़क का लोकार्पण
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
फि राक गोरखपुरी चौराहे से बेतियाहाता चौक को जाने वाली सड़क अब गणेश प्रसाद राय मार्ग नाम से जानी जाएगा। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने रविवार को इसका लोकार्पण किया। इसके साथ ही बेतियाहाता, आवास विकास कालोनी में सर्राफा रेजीडेंसी से श्याम पार्क तक जाने वाली सड़क का नामकरण मदन मोहन अग्रवाल मार्ग के नाम से किया। इस मौके पर मेयर ने गणेश प्रसाद राय और मदन मोहन अग्रवाल से प्रेरणा लेकर गरीबों के उत्थान के लिए लोगों को प्रयासरत होने को कहा।
क्षेत्रीय पार्षद अजय राय ने कहा कि गणेश प्रसाद राय सेवानिवृत्त के बाद अधिवक्ता के रूप में गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों की न्यायालय में नि:शुल्क पैरवी करते थे तथा उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। ऐसे महान विभूति को दिलों में जिंदा रखने के लिए तथा उनके कार्यों को सदा याद रखने को उक्त सड़क नामकरण किया गया। इस मौके पर पार्षद विजय लक्ष्मी शुक्ल, सेवक पांडेय, देवकी नंदन अग्रवाल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, प्रेम मोहन श्रीवास्तव, आरके मिश्रा, पीके राय, अच्युतानंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
इंदिरा बाल विहार के पास कूड़ा पड़ाव स्थल का लोकार्पण
मेयर ने रविवार को इंदिरा बाल बिहार के पास कूड़ा पड़ाव स्थल का लोकार्पण किया। कहा कि कूड़ा पड़ाव के निर्माण हो जाने जनता और नगर निगम मदद मिलेगी और पूरे वार्ड का कूड़ा एक स्थान पर इकट्ठा किया जा सकेगा।