फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फेसबुक पर डाली पीएम और सीएम की आप त जिनक फोटो

फेसबुक पर डाली पीएम और सीएम की आप त जिनक फोटो

Tue, 27 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर डाली पीएम और सीएम की आप त जिनक फोटो
कसया (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के एक युवक और उसके पिता की तरफ से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाले जाने से इलाके में विवाद खड़ा हो गया। मंगलवार को इसकी जानकारी होने पर हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा ने फोटो डालने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पिता फिलहाल विदेश में है।
विज्ञापन

हियुवा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा के अनुसार उन्हें कार्यकर्ताओं के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली कि कसया थाना क्षेत्र के परसौनी मुकुंदहा निवासी एक व्यक्ति और उसके पुत्र के फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो कुछ लोगों को पोस्ट की जा रही है। इसकी पुष्टि होने पर उन्होंने कसया थाने में तहरीर दी। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल की जांच की। इस दौरान पता लगा कि आरोपी युवक का पिता रोजगार के सिलसिले में खाड़ी देश गया हुआ है। इस घटना की जानकारी होने से हियुवा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। एसओ कसया गजेंद्र राय ने बताया कि हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा की तहरीर पर आरोपी इजहार और उसके बेटे निप्पू के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी निप्पू को उसके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि इदरीस विदेश में है। एसओ के अनुसार विवादित पोस्ट कुछ पुराना लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed