फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोकरंग

नीदरलैंड से आया लोकरंग का न्योता

Tue, 26 Mar 2019 11:46 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोकरंग
भोजपुरी गायक राजमोहन - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। जोगिया जनूबी पट्टी, फाजिलनगर में होने वाले अनूठे कार्यक्रम लोकरंग का आयोजन इस वर्ष नए अंदाज में हो रहा है। लोकरंग 2019 गिरमिटिया महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 11-12 अप्रैल को यहां तीन गिरमिटिया देशों नीदरलैंड, गयाना और मॉरीशस के भोजपुरी कलाकार जुटेंगे। पूर्वजों की धरती पर प्रमुखता गिरमिटिया संस्कृति के कलाकारों को दी जाएगी पर हमेशा की तरह भारतीय लोक कलाओं के दर्शन भी लोकरंग के मंच पर होंगे। इस आयोजन से अधिक से अधिक लोग जुड़ें, इसके लिए नीदरलैंड के प्रमुख लोक कलाकार और गायक राजमोहन ने वीडियो संदेश भी जारी किया है। यह संदेश गिरमिटिया देशों से होता हुआ भारत पहुंचा है।
विज्ञापन

राजमोहन ने अपने संदेश में बताया है कि यह पहला मौका होगा जब दुनिया में कहीं भी तीन गिरमिटिया देशों के कलाकार एक मंच पर जुट रहे हैं। उन्होंने इसे भी महत्वपूर्ण बताया कि यह आयोजन बिना किसी सरकारी सहयोग के होता है। जोगिया जनूबी पट्टी के लोग और आयोजन को पसंद करने वाले ही आपसी सहयोग से इस परंपरा को बनाए हुए हैं। राजमोहन ने वीडियो संदेश में लोकरंग को बड़ी सामाजिक कोशिश भी बताया है। जानकारी दी कि आयोजन से जुड़े लोग महिला अधिकारों और भेदभाव खत्म करने के लिए भी संघर्षरत हैं। कला, संगीत, नृत्य और नाटक आदि का संरक्षण-संवर्द्धन तो इसका उद्देश्य है ही। वीडियो में राजमोहन लोगों से भोजपुरी में अपील कर रहे हैं। वह भोजपुरी गीत भी गुनगुना रहे हैं। वह कह रहे हैं कि आने वाले उनसे और उन जैसे तमाम गिरमिटिया कलाकारों से मिल सकते हैं। उनसे बात कर सकते हैं। उनकी कला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed