{"_id":"5bc100abbdec2269b4444741","slug":"131539375275-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 1
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री-1
कक्षा के समय दफ्तर में मिले शिक्षक तो नपेंगे : योगी
तीन हजार विद्यालयों, 23 स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल की इमारतों की हालत और पढ़ाई की गुणवत्ता आदि मसलों पर अफसरों के पेच कसे। उन्होंने कहा कि स्कूल में कक्षा के समय यदि कोई शिक्षक किसी दफ्तर में दिखे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़े तो उन्हें बर्खास्त भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी जर्जर भवनों में कक्षाएं नहीं चलें। विद्यालयों में टायल्स, पानी और शौचालय की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने शहर के 86 समेत जिले के तीन हजार विद्यालयों की मरम्मत व सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया। बीएसए और डीआईओएस से सीएम ने कहा कि प्रस्ताव बनाकर भेजें, सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत सांसद, विधायक एवं सीआरएस की मदद से भी स्कूलों की सूरत बदलने को कहा। शिक्षक-छात्र अनुपात की जांच कर समायोजन करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कोई दागी विद्यालय केंद्र न बनने पाए। केंद्रों का निर्धारण समय से कर लिया जाए और नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए। डीएम ने बताया कि स्कूलों के साथ ही जिले के 23 स्वास्थ्य केंद्रों का भी कायाकल्प किया जा रहा है।