{"_id":"5b9bf6d7867a557f365c23d3","slug":"131536947927-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण को लेकर लगाई चौपाल, किसानों की समस्या सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण को लेकर लगाई चौपाल, किसानों की समस्या सुनी
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान तौल कराने को पंजीकरण के लिए लगाई चौपाल
ग्राम पंचायत विशुनपुरा में डिप्टी आरएमओ ने किसानों की समस्याओं की सुनवाई की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को पनियरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत विशुनपुरा में धान खरीद के बाबत पंजीकरण के लिए चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर उसके समाधान का भरोसा भी दिलाया।
डिप्टी आरएमओ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने इन साल धान के समर्थन मूल्य पिछले साल की तुलना में दो सौ रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। इन साल समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके साथ ही धान खरीद की प्रक्रिया में भी संशोधन किया गया है। इसके तहत धान की तौल कराने के लिए किसानों को 15 सितंबर तक हर हाल में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद एसडीएम स्तर से किसानों द्वारा खेती के बारे में दिए गए विवरण का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद तय किया जाएगा कि कौन किसान कितना धान क्रय केंद्र पर बेच सकेगा। उन्होंने बताया कि धान की तौल पहले कराने के लिए पहले पंजीकरण भी कराना होगा।