{"_id":"5b5f43084f1c1bb15c8b55f3","slug":"131532969736-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 स्थानों की जांच में 24 स्थानों पर मिला जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 स्थानों की जांच में 24 स्थानों पर मिला जलभराव
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
46 की जांच में 24
स्थानों पर जलभराव
- डीएम के आदेश पर शहर की स्थिति जांचने निकली जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निगम भले ही शहर में जलभराव न होने का दावा करता रहा हो लेकिन डीएम के आदेश पर निरीक्षण करने निकले अधिकारियों को 46 में से 24 जगहों पर पानी एकत्र मिला। हालांकि नगर निगम के पंप सेट मौके पर चलते मिले लेकिन इनसे राहत नहीं दिखी।
सोमवार को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव को सभी तटबंधों, रेगुलेटरों के अलावा शहर में जलभराव की वस्तुस्थिति देखकर शाम चार बजे तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट में वार्ड, जलभराव की स्थिति, जलभराव के स्थल के नाम के अलावा जलनिकासी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी देनी थी। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएम को जो रिपोर्ट दी, उसमें शहर में जलनिकासी की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही। 46 स्थानों में से 24 में जलभराव मिला है। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा नगर निगम की ओर से मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, सहायक अभियंता मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इन स्थानों पर मिला जलभराव
महेवा, दाउदपुर, गोपलापुर, रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, माधोपुर, घोषीपुर, मेवातीपुर, जनप्रिय विहार, जनप्रिय विहार उत्तरी, बशारतपुर, चक्सा हुसैन, लच्छीपुर, रसूलपुर, सूरजकुंड, शाहपुर, भेड़ियागढ़, जटेपुर उत्तरी।
विज्ञापन
यहां पहले से बेहतर रही स्थिति
धर्मशाला बाजार, बेतियाहाता, बसियाडीह, हासुपुर,