फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सेस से बिगड़ेगा किचन का बजट

सेस से बिगड़ेगा किचन का बजट

Fri, 02 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सेस से बिगड़ेगा किचन का बजट
budget
आम बजट पर महिलाओं की प्रतिक्रिया मिली-जुली है। ज्यादातर महिलाओं ने सेस में बढ़ोतरी को गलत बताया और कहा कि यह फैसला महंगाई बढ़ाने वाला है। हालांकि कुछ महिलाओं ने बजट को सराहा भी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार ने अच्छे प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


बजट में महिलाओं के लिए कुछ खास नहीं है। खाद्य वस्तुओं के मूल्यों में हो रही वृद्धि को रोकने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में महंगाई की मार पड़नी तय है। हालांकि महिलाओं को रोजगार देने की पहल सराहनीय है।
विज्ञापन

- रिंकू शाही, गृहणी

सेस की दरों में बढ़ोतरी से रसोई का बजट गड़बड़ाएगा। खाने-पीने के सामान महंगे होंगे। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, चिकित्सा भी महंगी हो जाएगी। जीएसटी के बाद अलग से सेस लगाने या फिर इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सपना सिंह, गृहणी

सरकार ने स्वच्छता पर ध्यान दिया है। युवाओं और महिलाओं के रोजगार की बात भी की है। बजट से भविष्य की राह आसान होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन और बेहतर होने की उम्मीद जगी है।

- छाया पांडेय, गृहणी

सोना-चांदी के साथ अनाज भी महंगा है। ऐसे में सेस बढ़ने से दाम बढ़ेंगे। हालांकि महिला सशक्तीकरण की झलक बजट में दिखी है। आठ करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क गैस और हर घर को बिजली कनेक्शन देने की योजना अच्छी है।
- श्रद्धा मिश्रा, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed