फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर को 564.93 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा

गोरखपुर को 564.93 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा

Tue, 30 Jan 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 30 Jan 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर को 564.93 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा
योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री। - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जिले को 564.93 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसमें सबसे बड़ी परियोजना शहर में सीवरेज सिस्टम के विकास की है। इस पर 174.09 करोड़ रुपये खर्च होगा। सीवरेज सिस्टम नहीं होने से अभी शहर का कचरा रामगढ़ताल और राप्ती में गिरता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन जिले को 68 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भटहट में 15 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया। भटहट में राजकीय आईटीआई का निर्माण भी होगा। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्र को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की योजना है। यहां पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार रहित विकास की है। इसमें बाधा डालने वाले अफसर, कर्मचारी या फिर ठेकेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर क्लब पहुंचे और वहां 53 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया। यहां भी मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचारियों पर तीखा हमला बोला और कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उनका हिसाब भाजपा सरकार जरूर करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोमवार को 179.75 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया था। दो दिन का आंकड़ा लिया जाए तो जिले को 744 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सौगातें मिलीं
शिलान्यास
406.29 करोड़ की 20 परियोजनाओं का गोरखपुर क्लब में
81.63 करोड़ की पांच परियोजनाओं का भटहट में
लोकार्पण
60.33 करोड़ की 33 परियोजनाओं का गोरखपुर क्लब में
16.68 करोड़ की 10 परियोजनाओं का भटहट में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed