फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अलाव, कंबल वितरण में मिली लापरवाही

अलाव, कंबल वितरण में मिली लापरवाही

Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अलाव, कंबल वितरण में मिली लापरवाही
शोहरतगढ़ तहसील का निरीक्षण करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार शाम साढ़े चार बजे शोहरतगढ़ तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई और साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। कंबल वितरण व अलाव व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की हिदायत दी। मंडलायुक्त ने सबसे पहले एसडीएम कोर्ट में पहुंच कर मुकदमों की पूछताछ के साथ बैठने हेतु फर्नीचर की जानकारी ली। खतौनी कक्ष में काश्तकारों के भूमि के दाखिल खारिज की स्थिति व पेंडिंग के बारे में जानकारी लेते हुए कार्य को गति देने को कहा। तहसीलदार कोर्ट में दरवाजे व दीवार का प्लास्टर टूटा होने पर मरम्मत को कहा। 
विज्ञापन

 

अभिलेखागार में राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार व शौकत अली से बाढ़ राहत आपदा, अलाव जलने की स्थिति, कंबल का वितरण व राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों के बारे में पूछा। तहसील क्षेत्र के 366 गांव के बीच मात्र दस स्थानों पर अलाव जलने और शासन से प्राप्त 1910 कंबलों के सापेक्ष 1260 का वितरण ही होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह को अलाव की पर्याप्त व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

 

नजारत विभाग में पटल बाबू रघुवर प्रसाद से अभिलेखों के रखरखाव को सुरक्षित ढंग से रखने, सामग्री और व्यय पंजिका के बारे में पूछताछ की। राजस्व संग्रह कक्ष में राजस्व लेखाकार रमाकांत पाठक व सहयोगी कर्मियों से दस बड़े बकायादारों से वसूली की जानकारी लेते हुए संग्रह अनुभाग को कंप्यूटराइजेशन कराने की बात कही। बाढ़ आपदा प्रभावित 135 गांव के रुके हुए वसूली के बारे में भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मंडी समिति भवन और बस अड्डा के लिए शासन से पहल की जाएगी। इस दौरान डीएम कुणाल सिल्कू, एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, सदर कानूनगो अतीकुर्रहमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed