{"_id":"5a5b8f5c4f1c1b8f268b45d2","slug":"131515949916-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट
Siddharth Nagar
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़वा बार्डर के नो मेंस लैंड पर एसएसबी टीम के साथ बैठक करते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमापार से आने वाले हर शख्स की सघन जांच होगी। संदिग्धों और अपरिचित चेहरों पर पैनी नजर रहेगी। सीमावर्ती थानों की पुलिस व एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। सीमावर्ती थानों को यह भी निर्देश दिया गया है कि नेपाल से सटे गांवों में हाल में आकर ठहरने वालों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। जिले की 68 किमी सीमा नेपाल से सटी है। मित्रवत संबंधों के कारण दोनों देशों की सीमाएं खुली र्हुइं हैं। इसका लाभ उठाकर आतंकी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब न हो सके, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पैनी निगाह रखने व गश्त बढ़ाने की हिदायतों के बाद सीमा सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियां व पुलिस सतर्क हो गई हैं। नेपाल से आने वाले हर कच्चे-पक्के मार्ग पर भी नजर रखी जा रहा है। एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने बताया कि सीमा पर वैसे तो हमेशा निगाहें सतर्क हैं, मगर गणतंत्र दिवस को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। गश्त बढ़ाते हुए चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है।
बलरामपुर में मिला था प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन
सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की संवेदनशीलता बढ़ने का एक अन्य कारण बलरामपुर में पिछले दिनों सीमा से सटे गांव से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन की बरामदगी भी है। पचपेड़वा थाना अंतर्गत रामनगर गांव निवासी युवक के पास से बरामद फोन सऊदी अरब से आया था। आईबी व पुलिस की पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि यह सेटेलाइट फोन युवक को अरब से अलकासिम प्रांत के बुरेदा शहर निवासी परिचित ने भेजा था। बुरेदा शहर को आईएसआईएस का गढ़ माना जाता है। बरामद थुराया कंपनी के इस सेटेलाइट फोन की खास बात यह है कि इसकी किसी भी कॉल को रिकार्ड नहीं की जा सकती। नेपाल की खुली सीमा से पहले भी कई संदिग्ध दबोचे जा चुके हैं। बढ़नी बार्डर से बब्बर खालसा ग्रुप का आतंकी पकड़ा गया था तो बहराइच से मुंबई ब्लास्ट के आरोपी अफजल की भी गिरफ्तारी हुई थी। वर्ष 2014 में इस्लामाबाद निवासी आईएसआई का एजेंट भी बहराइच से लगती नेपाल सीमा से पकड़ा गया था।
इन थानों को सतर्कता बरतने का आदेश
सीमा से सटे लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़, ढ़ेबरुआ थाने की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में इनको नियमित जांच व गश्त का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एएसपी ने जाना सीमा का हाल
सिद्धार्थनगर। एएसपी अरविंद मिश्र रविवार दोपहर तीन बजे कपिलवस्तु कोतवाली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़वा सीमा पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को जांच का निर्देश दिया। ज्वाइंट पेट्रोलिंग के साथ हर गतिविधि पर पैनी निगाह रखने की हिदायत दी। इस दौरान कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी संजय दुबे भी मौजूद रहे।