फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घंटों गुल रही बिजली, जागकर कटी रात

घंटों गुल रही बिजली, जागकर कटी रात

Sun, 08 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
घंटों गुल रही बिजली, जागकर कटी रात

विज्ञापन
गोरखपुर।
शुक्रवार की रात दो बजे करीब दो बजे ट्रक की टक्कर से 33 हजार किलोवाट की लाइन का पोल टूटकर गिर जाने से नार्मल उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 8:30 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बिजली गुल होने से लोगों को रात जागकर तो काटी ही साथ ही काफी परेशानियां भी झेलीं।
शुक्रवार की रात बालू लदा ट्रक नौसढ़ के रास्ते शहर में आ रहा था। लालडिग्गी और नार्मल उपकेंद्र के बीच में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक पोल को तोड़ते हुए सड़क किनारे धंस गया। पोल के टूटते ही तेज आवाज के साथ इलाके की बिजली गुल हो गई। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रक से बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। सूचना मिलने पर उपकेंद्र के कर्मचारी पहुंचे और क्रेन से ट्रक को हटाया। इन सब के बीच सुबह हो गई। नया पोल लगाकर 8:30 बजे करीब सप्लाई चालू की गई। आपूर्ति बाधित होने से नलकूप नहीं चल सके। इस कारण उपकेंद्र से जुड़े सभी इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

जगन्नाथपुर निवासी अंकित ने बताया कि अचानक रात में बिजली गुल हो गई। सुबह पानी न आने से काफी परेशानी हुई। वहीं बेतियाहाता दक्षिणी इलाके को सोनू ने बताया कि पूरी रात बिजली आने के इंतजार में सड़क पर टहलते कटी। एसडीओ रुस्तमपुर एसके गुप्ता ने बताया कि ट्रक की टक्कर से पोल टूट जाने के कारण नार्मल उपकेंद्र रात में बंद रहा। सुबह आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई वोल्टेज बिजली ने दिया झटका
रुस्तमपुर उपकेंद्र इलाके के बगहा बाबा मंदिर इलाके में शुक्रवार देर रात अचानक हाई वोल्टेज सप्लाई आने की वजह से घरों के इलेक्ट्रिक सामान जल गए। राज ने बताया कि अचानक से रात में ताज आवाज हुई। देखा तो एसी का स्टेबलाइजर शार्ट सर्किट कर गया था। वहीं अतुल ने बताया कि देर रात हाई वोल्टेज से टीवी और कई चार्जर जल गए। यही नहीं हाई वोल्टेज सप्लाई आने की वजह से कई घरों में नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed