फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मकान पर कब्जे को लेकर पार्षद से मारपीट

मकान पर कब्जे को लेकर पार्षद से मारपीट

Sat, 26 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मकान पर कब्जे को लेकर पार्षद से मारपीट
नौतनवां। नगर के गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खबर के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर में कोईली नामक दलित महिला का मकान है। कुछ सालों से उसी मकान में गौतमबुद्धनगर की पार्षद सुनीता उपाध्याय किराये पर रहती थी। एक साल पहले कोईली की मौत के बाद खुद को कोईली का बेटा बताने वाला शिवपूजन एवं पार्षद सुनीता उपाध्याय में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

सुनीता का कहना था कि कोईली से उसने मकान खरीद लिया था। जबकि शिवपूजन इससे इन्कार करने लगा। शुक्रवार को भी मकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। शिवपूजन की पत्नी जगती देवी ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह परिवार समेत अपने गांव गई थी। बृहस्पतिवार की रात वार्ड की पार्षद सुनीता उपाध्याय ने अपने पति सहित अज्ञात लोगों के साथ उसके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। सूचना मिलने के बाद घर पहुंची तो देखा कि वे लोग घर में मौजूद हैं। इसके बाद मुहल्ले के लोगों के सहयोग से उन लोगों को घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद सुनीता उपाध्याय ने तहरीर में कहा है कि वह सुबह अपने घर पर खाना बनाने की तैयारी में थीं कि खैराटी निवासी शिवपूजन उसके घर में घुसकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। उन्होंने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस बुला लिया। पुलिस शिवपूजन व उनके पति अजय उपाध्याय को थाने ले गई। इसके बाद शिवपूजन के आधा दर्जन से उपर समर्थकोें ने घर में घुसकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट और अश्लील हरकत की। जाते समय वे लोग उसके कान व गले के जेवर और नकदी ले लिए और जानमाल की धमकी दी। एसओ श्रीधर पाठक का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed