{"_id":"597b4ec54f1c1b177f8b47b7","slug":"131501253317-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला नीति के खिलाफ पीएसके कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला नीति के खिलाफ पीएसके कर्मियों का प्रदर्शन
Updated Fri, 28 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। तबादला नीति बदलने, प्रमोशन आदि मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन की सेंट्रल कमेटी के आह्वान पर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) के अफसरों, कर्मचारियों ने शुक्रवार को भोजनावकाश के समय प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथ पर काला फीता बांधकर पूरे दिन काम कर विरोध जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आरपी ठाकुर ने बताया कि देश के तकरीबन 400 पासपोर्ट कर्मियों का शिक्षण सत्र के मध्य में ही दूरस्थ स्थानों पर तबादला कर दिया जाता है। छोटे कर्मचारियों से लेकर गंभीर बीमारियों से ग्रस्त और महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाता है। यही नहीं, जिन कर्मचारियों के रिटायरमेंट में थोड़ा समय बचा होता है उनका भी दूसरे प्रदेश तबादला कर दिया जाता है। शाहपुर स्थित गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन देश के सभी पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्रों के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इसी क्रम में कर्मचारियों ने 31 जुलाई को हड़ताल पर रहते हुए पासपोर्ट सेवा केंद्र पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदर्शन करने वालों में पीएसके के एपीओ सैमुअल कुजूर, शिव कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार, रामपूजन गौतम, संजीव अरोरा, राम लखन, सुधाकर मिश्रा आदि शामिल रहे।