{"_id":"597a296d4f1c1b7c5a8b4817","slug":"131501178221-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत पैमाइश का आरोप लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत पैमाइश का आरोप लगा किया प्रदर्शन
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहार खुर्द के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि धारा 41 के आदेश का पालन कराने गई राजस्व टीम ने गलत तरीके से पैमाइश कर दी।
सुबह 11 बजे इस गांव निवासी चंडी प्रसाद, लालमन प्रसाद, चुन्नू प्रसाद, छांगुर प्रसाद, बिरझन प्रसाद, मोतीलाल प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, हरिनरायन प्रसाद, गोविंद प्रसाद, रविंद्र खरवार आदि तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध - प्रदर्शन करने लगे। इनका आरोप था कि धारा 41 के तहत गांव में पैमाइश करने गई राजस्व टीम ने कुछ लोगों के प्रभाव में आकर हरिजन आबादी की भूमि को ही काश्तकार को देने का प्रयास किया। इन लोगों का कहना था कि गलत पैमाइश के चलते कई लोग बेवजह प्रभावित हो रहे हैं।