{"_id":"596baa304f1c1b362c8b468d","slug":"131500228144-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीलाबाद व बघौली में आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलीलाबाद व बघौली में आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद कुछ अन्य ब्लॉकों में भी अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। ब्लॉक प्रमुखों का विरोधी खेमा इसके लिए नाराज सदस्यों को एकजुट करने में जुट गया है। इसी क्रम में रविवार को बघौली और खलीलाबाद में नाराज बीडीसी सदस्यों ने बैठक की। इन बैठकों के बाद जिले का सियासी पारा चढ़ने लगा है।
बघौली प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख इंद्रावती देवी से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रविवार को सरदार पटेल डिग्री कॉलेज बरगदवा में बैठक की। इसमें बीडीसी सदस्य पंचराम ने कहा कि वर्तमान प्रमुख को उन्होंने भी वोट दिया था, लेकिन प्रमुख के कार्यकाल में किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य को गांव में विकास कार्य कराने का मौका नहीं मिला। यही नहीं अभी पुराने कार्यों का ही भुगतान हुआ है। ब्लॉक मुख्यालय की पेंटिंग भी बाहरी ठेकेदार से कराया गया। उनका दावा है कि उनके साथ पर्याप्त सदस्य हैं और अन्य सदस्यों को भी जोड़ा जा रहा है। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
इस अवसर पर सोनू सिंह, अरुण सिंह, मनिराम यादव, श्याम नरायन, नरेन्द्र राय, मुवी न, जितेन्द्र, दिलीप, राम सुबरन, पर शुराम, राजमन, राजाराम, उदय भान गौड़, इरशाद अहमद, जय करन, संपत, अब्दुल सलाम, सतीष चौरसिया, शांति देवी, रमेश, बसीर अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसी तरह खलीलाबाद के ब्लॉक प्रमुख मनोज राय से नाराज कुछ सदस्यों ने मनमोहन पांडेय की अगुआई में उनके बनियाबारी स्थित भगवती प्रसाद सूर्य नारायन इंटर कॉलेज में बैठक की। यहां भी अविश्वास प्रस्ताव की रणनीति बनाई गई। मनमोहन का दावा है कि अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए उनके पास पर्याप्त सदस्य हैं। जल्द ही वे सदस्यों के साथ डीएम से मिलेंगे। वहीं ब्लॉक प्रमुख खलीलाबाद मनोज राय ने बताया कि उन्हें बैठक की कोई सूचना नहीं है और न ही किसी सदस्य ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल विकासखंड में पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। सभी सदस्यों का सम्मान और हित सुरक्षित रखा गया और आगे रखा जाएगा। जबकि बघौली प्रमुख इंद्रावती देवी ने बताया कि उनके साथ सदस्यों का बहुमत है। कुछ विपक्षी गलत बयानी कर रहे हैं।