फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   130 village secretaries including retired DPRO filed fraud cases in maharajganj

महाराजगंज : सेवानिवृत डीपीआरओ सहित 130 गांव के सचिवों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 26 Nov 2019 08:41 PM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
130 village secretaries including retired DPRO filed fraud cases in maharajganj
fir
जिले के ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट देने में मानकों की अनदेखी की गई थी। जांच पड़ताल में धांधली उजागर हुई तो 130 गांवों के ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी एवं सेवानिवृत डीपीआरओ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत कोतवाली सदर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर की ओर से एसपी महराजगंज को पत्र भेजकर केस दर्ज करने का अनुरोध किया गया। जिसपर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


वर्ष 2016-17 में 14 वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त होने वाली परफॉर्मेंस ग्रांट की धनराशि के आवंटन में मानक की अनदेखी कर दी गई थी। इस प्रकरण की जांच सतर्कता अधिष्ठान की ओर से की गई। जांच में पाया गया कि तत्कालीन जिला पंचायती राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी एवं संबंधित गांवों के ग्राम पंचायत सचिव परफॉर्मेंस ग्रांट देने के लिए ग्राम पंचायतों की पत्रता का ध्यान नहीं दिया। इससे संबंधित अधिकारियों की दायित्व के प्रति लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन


जांच के सभी तथ्य सामने आने पर पता चला की अधिकारियों ने नियम कानून का जरा भी ख्याल नहीं रखा जिससे अभिसूचना सेंटर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने यादव ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। जिसपर तत्कालीन डीपीआरओ दिनेंद्र प्रकाश शर्मा (सेवानिवृत) निवासी 440-4 जागृति विहार, मेरठ, सहायक विकास अधिकारियों, संबंधित गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निचलौल के 15, मिठौरा 4, बृजमनगंज के 48, फरेंदा के 12, पनियरा के 18 एवं सिसवा ब्लॉक के 33 गांवों में परफारमेंस ग्रांट देने को लेकर वर्ष 2016-17 में गड़बड़ी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार संबंधित अधिकारियों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed