फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल

Sat, 13 Apr 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल
सलाह : केंद्र हैं दूर, पहले नहीं
विज्ञापन

निकले तो छूट जाएगी परीक्षा
- बीएड प्रवेश परीक्षा कल, आज शाम से जुटेंगे अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को शहर में 102 केंद्रों पर होगी। इसके लिए रविवार की शाम से दूसरे जिलों के अभ्यर्थी जुटना शुरू हो जाएंगे। परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे स्टेशन, रेलवे बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं परीक्षा के व्यवस्थापकों ने परीक्षार्थियों को परीक्षा छूटने से बचाने के लिए समय से पहले केंद्र के लिए निकलने की हिदायत दी है।
शनिवार को पर्यवेक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में हुई। नोडल अफसर ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को प्रमुख चौराहों से केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें। साथ उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि परीक्षा केंद्र शहर से 30 किमी दूरी तक बनाए गए हैं, ऐसे में परीक्षा केंद्रों तक समय से पहले पहुंच जाएं। देर से आने वाले अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों से सिटिंग प्लान, पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली। निर्देश दिया कि ऐसे परीक्षा केंद्र जो प्रमुख चौराहे से दूर हैं वे चौराहे पर केंद्र की दूरी, सिटिंग प्लान को दर्ज कर बैनर लगा दें। सीसीटीवी कैमरे चेक करा लें, गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। बगैर प्रवेश पत्र किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



माइनस मार्किंग की जानकारी जरूर दें
नोडल अफसर ने कहा कि परीक्षा में माइनस मार्किंग होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने यहां कक्ष निरीक्षकों को बता दें कि परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी जरूर दी जाए।

0
दूसरे जिलों के अभ्यर्थी दो घंटे पहले आएं
एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव ने दूसरे जिलों के अभ्यर्थियों से अपील की कि वे शहर में दो घंटे पहले पहुंच जाएं ताकि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें दिक्कत न हो। बीएड प्रवेश परीक्षा में गोरखपुर के अलावा बस्ती, सतंकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, फैजाबाद, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के अभ्यर्थी शामिल होंगे।


यह भी जानें
- परीक्षा केंद्र पर 15 मिनट पहले होगा प्रवेश
- परीक्षा में होगी माइनस मार्किंग
- प्रवेश पत्र साथ लेकर आना है अनिवार्य
- परीक्षा समाप्त होने के पहले अभ्यर्थी नहीं जाएंगे


स्थानीय मार्ग पर चलेंगी बसें
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में होने वाली अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने स्थानीय मार्गों पर विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। राप्तीनगर डिपो के एआरएम ने बताया कि किस मार्ग कितनी बसें चलेंगी, रविवार को तय कर दिया जाएगा। उधर, रेलवे प्रशासन ने भी पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाने की तैयारी की है। बस्ती और बढ़नी से चलने वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाए जा सकते हैं। स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर अभी फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed