{"_id":"5c4a14a1bdec22739b069829","slug":"121548358817-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में मनाया गया दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में मनाया गया दीक्षांत समारोह
Fri, 25 Jan 2019 08:41 AM IST
Priyesh Mishra
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
महिला रिक्रूट आरक्षियों की कदमताल पर परिसर तालियों से गूंज उठा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पुलिस लाइंस में बृहस्पतिवार को 276 रिक्रूट महिला आरक्षियों ने देश सेवा की शपथ ली। दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीजी गोरखपुर जोन दावा शेरपा ने महिला रिक्रूट्स से कहा- आपकी जिम्मेदारी बड़ी है, मुश्किल समय में लोग ईश्वर के बाद पुलिस को ही याद करते हैं। इसलिए पुलिस का दायित्व और बढ़ जाता है।
समारोह में 11 अलग-अलग टोलियों में फुल ड्रेस में निकलीं 276 महिला रिक्रूट आरक्षियों की कदमताल पर परिसर तालियों से गूंज उठा। बैंड के साथ परेड ने सुबह 9.50 बजे एडीजी को सलामी। इसके बाद महिला रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई गई। इन आरक्षियों को अब वाराणसी, आजमगढ़, मऊ जनपद में तैनाती के लिए शुक्रवार तक आमद करानी होगी। कार्यक्रम में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, मेयर सीताराम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
पीएसी परेड ग्राउंड पर बृहस्पतिवार की दोपहर मनाए गए दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर रेंज के आईजी जय नारायण सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों की सलामी ली, और परेड का निरीक्षण किया। 26 वीं वाहिनी पीएसी परेड ग्राउंड में अलग-अलग टोलियों में 227 नागरिक पुलिस रिक्रूट आरक्षियों को आईजी ने देश सेवा की शपथ दिलाई। आईजी ने 23 रिक्रूट आरक्षियों नंदलाल यादव, राहुल कुमार शाह, रामनिवास, अभिषेक सिंह, राहुल कुमार शाह, नंदलाल यादव, राम प्रवेश, राहुल कुमार भारती, सतीश कुमार, अश्वनी कुमार, जसपाल गौतम, सतीश कुमार, सत्यम कुमार, शैलेंन्द्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, चंदन कुमार, अनुज कुमार, सर्वेश कुमार, अर्पित गौरव, शैलेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ की ओर से आरटीसी में 300 रिक्रूट आरक्षियों का आवंटन किया गया था जिसमें से कुल 243 रिक्रूट आरक्षी ही आए थे। इनमें से 227 ही उत्तीर्ण हो सके। कार्यक्रम में सेना नायक शलभ माथुर, उपसेना नायक कमल किशोर, सहायक सेना नायक पंचम लाल यादव, शिविर पाल, संतोष कुमार, प्रभारी आरटीसी सूबेदार, सैन्य सहायक तहौवर हुसैन, रिटायर सीओ शरद चंद पांडेय आदि मौजूद रहे।