{"_id":"6ae73c7cd2a62ee4d30127a2","slug":"student-harassed-outside-police-outpost-no-fir-registered-even-after-24-hours-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने छात्रा से अभद्रता: मोबाइल छीनकर भागा युवक, 24 घंटे बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के सामने छात्रा से अभद्रता: मोबाइल छीनकर भागा युवक, 24 घंटे बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी
Sun, 01 Nov 2026 06:50 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:50 PM IST
सार
छात्रा के विरोध करने पर आरोपी उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। भीड़ को देखकर युवक मोबाइल फोन फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुर इलाके में असुरन पुलिस चौकी के सामने शनिवार शाम पॉलिटेक्निक की छात्रा से छेड़खानी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एकतरफा प्रेम में परेशान करने वाले युवक ने छात्रा के साथ अभद्रता की और उसका मोबाइल छीन लिया। छात्रा के शोर मचाने पर जुटी भीड़ को देखकर आरोपी मोबाइल फेंककर भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
एकतरफा प्रेम में पहले भी परेशान करता था युवक
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा असुरन स्थित एक छात्रावास में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करती है। आरोप है कि उसके गांव का ही एक युवक एकतरफा प्रेम में उसे परेशान करता था और रास्ते में आते-जाते छेड़खानी करता था। इससे परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। परिजनों की शिकायत पर तीन जून को हरपुर बुदहट थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Trending Videos
इसके बाद छात्रा शहर में रहकर पढ़ाई करने लगी। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद युवक उसकी तलाश करता रहा। शनिवार शाम छात्रा ऑनलाइन परीक्षा के लिए जरूरी कागजात की फोटो कॉपी कराने हॉस्टल से निकली थी। असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित दुकान से फोटो कॉपी कराने के बाद वह पैदल वापस लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक से पहुंचे युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। भीड़ को देखकर युवक मोबाइल फोन फेंककर भाग निकला।
घटना के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं
घटना से घबराई छात्रा ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद वह अपने पिता के साथ असुरन पुलिस चौकी पहुंची। वहां उसे बताया गया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र में नहीं, बल्कि कौवाबाग पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। इसके बाद कौवाबाग पहुंचने पर शाहपुर थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही गई। पीड़िता ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दे दी है। परिजनों का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।