फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The MMMUT campus will once again host a gathering of its alumni.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के आंगन में फिर सजेगी पुरातन छात्रों की महफिल

Mon, 02 Nov 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The MMMUT campus will once again host a gathering of its alumni.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के आंगन में 21 और 22 नवंबर को पुरातन छात्रों की महफिल जमेगी। मौका होगा पुरातन छात्र सम्मेलन-2026 का। इसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों में कार्यरत पूर्व छात्र जुटेंगे।
विज्ञापन


अब तक 70 से अधिक पुरातन छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। सम्मेलन के जरिये पूर्व छात्रों को संस्थान से दोबारा जोड़ने के साथ उनके अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों को दिलाने की पहल होगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि वर्ष 1983 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण के पुरातन छात्र और रिलायंस जियो के अध्यक्ष इंजीनियर उदय कुमार श्रीवास्तव होंगे। वर्ष 1990 बैच के यांत्रिक अभियंत्रण के पूर्व छात्र एवं एईकॉम के प्रबंध निदेशक इंजीनियर डॉ. संजय गंभीर और एनजीएसएल के निदेशक इंजीनियर मोहम्मद अशफाक विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पुरातन छात्र संबंधों के अधिष्ठाता प्रो. बीके पांडेय की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा हुई। विभिन्न समितियों के संयोजकों ने अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। सम्मेलन में पूर्व छात्रों के अनुभवों से शोध, नवाचार, उद्यमिता और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। साथ ही वर्तमान विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रो. एसपी सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह, प्रो. प्रभाकर तिवारी, प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. राजन मिश्रा, प्रो. पल्लव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र, डॉ. ज्योति, डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ. विपुल नारायण और मालवीय पुरातन छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर जेवी राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed