Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grand two-day festival Inoleap-26 organized at MMMUT

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में दो दिवसीय उत्सव ‘इनोलीप-26’ का भव्य आयोजन

Mon, 02 Nov 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Grand two-day festival Inoleap-26 organized at MMMUT
809 प्रतिभागियों ने सात प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, मिस्टिविया में 320 टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

रासायनिक अभियंत्रण विभाग के दस वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में रचनात्मकता, नवाचार और प्रतिभा का संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय के रासायनिक अभियंत्रण विभाग की भारतीय रासायनिक अभियंता संस्थान (आईआईसीएचई) की छात्र शाखा की ओर से दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘इनोलीप-26’ का आयोजन किया गया।
विभाग की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित उत्सव में कुल 809 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुपमा कौशिक शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान विभागाध्यक्ष एवं आयोजन संयोजक प्रोफेसर विट्ठल एल. गोले ने विभाग की उपलब्धियों और छात्र शाखा की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ज्योति ने उत्सव के उद्देश्य और रूपरेखा पर प्रकाश डाला। वहीं, छात्र शाखा की अध्यक्ष नसराह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

-----
सात प्रतियोगिताओं में दिखा हुनर
उत्सव के दौरान माइंड बी डैजल, बिड टू बिल्ड, मिस्टिविया, ओपन माइक, मुख चित्रकारी, रंगोली और ब्रेकिंग फ्रेम्स समेत सात प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने तकनीकी दक्षता, बौद्धिक क्षमता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में माइंड बी डैजल में डैजलर्स, बिड टू बिल्ड में टीम आरएडी और मिस्टिविया में शैडो हंटर्स विजेता बने। ओपन माइक में प्रांजल बैद्यनाथ ने बाजी मारी। मुख चित्रकारी में शताक्षी त्रिपाठी और सृष्टि शुक्ला विजेता रहीं। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में टीम वर्णिका और ब्रेकिंग फ्रेम्स में क्रिप्टिक कैओस ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मिस्टिविया में 320 टीमों की भागीदारी
उत्सव का प्रमुख आकर्षण मिस्टिविया प्रतियोगिता रही। इसमें 320 टीमों ने हिस्सा लिया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। दो दिवसीय आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी क्षमता के साथ-साथ कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed