{"_id":"5b8456f742c792467641755c","slug":"121535399671-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को आज चुने जाएंगे प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को आज चुने जाएंगे प्रतिनिधि
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपीपीजी कॉलेज में आज चुने जाएंगे छात्र प्रतिनिधि
चार पदों के लिए प्रतिनिधि करेंगे नामांकन , 30 अगस्त को सुबह 8.30 बजे से होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। चुने गए प्रतिनिधि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा पुस्तकालय मंत्री के लिए नामांकन करेंगे। मतदान 30 अगस्त होगा और परिणाम इसी दिन देर शाम तक घोषित किया जाएगा।
छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव की मौजूदगी में तैयारी बैठक हुई। चुनाव अधिकारी नंदन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इसी दिन अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा पुस्तकालय मंत्री के लिए नामांकन कराया जा सकेगा। बुधवार यानी 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से 10 बजे नाम वापसी और इसके बाद सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक प्रत्याशियों के आवेदन पर्चे की जांच की जाएगी। वैध प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद दोपहर 1:30 बजे योग्यता भाषण का आयोजन होगा। प्रत्येक प्रत्याशी साधारण सभा के समक्ष अपनी बात 10 मिनट में रखेंगे। प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार का यही एकमात्र साधन होगा। 30 अगस्त को तीन मतदान केंद्रों पर सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय के सौ मीटर के परिक्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव आचार संहित का उल्लंघन करने वाला का पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा।