{"_id":"5b830a2442c792465a6a573e","slug":"121535314468-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पेड़ गिरने से युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पेड़ गिरने से युवक की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सूरजकुंड धाम के जर्जर पीपल के पेड़ को कटवाने की कवायदों के बीच रविवार को वह गिर गया। उसकी चपेट में आने से मटेलू (35) की मौत हो गई। वहीं पास में बैठे अशोक साहनी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही यूपी 100 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की सक्रियता से एक जान तो बच गई, लेकिन मजदूर युवक की जान चली गई। इस पेड़ को कटवाने के लिए सूरजकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति पिछले डेढ़ साल से मांग कर रही थी।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बिलंदपुर खत्ता निवासी मटेलू सूरजकुंड धाम के पास ही एक दुकान पर काम करते थे। रक्षाबंधन की वजह से दुकान सुबह नहीं खुली थी तो वह सूरजकुंड धाम पर जाकर बैठ गए। वही सूर्य विहार निवासी अशोक साहनी भी बैठे थे। अचानक पीपल का पेड़ अचानक गिर गया, जिससे दोनों दब गए।
पेड़ गिरने की सूचना पाते ही यूपी 100 के जितेंद्र राव, श्याम बिहारी राम, अरविंद यादव मौके पर पहुंच गए और फिर पुलिस वाहन से ही अस्पताल में भर्ती कराया।