फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा के पूर्व सांसद का निधन

भाजपा के पूर्व सांसद राजनारायन पासवान का निधन

Fri, 20 Jul 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 20 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद का निधन
a
गोरखपुर। बांसगांव से भाजपा के पूर्व सांसद राजनारायन पासवान का बृहस्पतिवार को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे। वह बांसगांव से तीन बार सांसद चुने गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के निधन पर भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में शोक सभा करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेताओं ने बताया कि राजनारायन जुझारू नेता थे। वह 1991, 1998 और 1999 का लोकसभा चुनाव जीते थे। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता थी। वह जनसंघ के दौर से राजनीति में थे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर, महामंत्री सहजानंद राय, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजिताशु सिंह आशु, चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि पूर्व सांसद के निधन से पार्टी के लिए बड़ी क्षति हुई है। प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव सहित तमाम नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोकसभा में बृजेश मणि त्रिपाठी, बृजेश मणि मिश्र, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, रमेश प्रताप गुप्ता, शशिकांत सिंह, अच्युतानंद शाही, दयानंद शर्मा, प्रेमनाथ शुक्ल, राजेश त्रिपाठी, अमृतलाल भारती, आदित्य गुप्ता, वीरेंद्र नाथ पांडेय, पद्मा गुप्ता, अमित गुप्ता, रणजीत राय बड़े और नेहा मणि आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद को कांग्रेसजन ने भी दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। पूर्व सांसद राजनारायन पासवान के निधन पर कांग्रेसजन ने शोक जताया। बैठक में पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी गई। चारुचंद्र पुरी कॉलोनी स्थित कार्यालय में शोक सभा में कांग्रेस के प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र मोहन, प्रेमलता चतुर्वेदी, बादल चतुर्वेदी, अनिल सोनकर, एस रहमान, प्रभु कनौजिया, रामनाथ निषाद, राजेंद्र यादव, स्नेहलता, निर्मला पासवान, फकरुद्दीन अंसारी, रामअशीष निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed