फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   handicapped son and old father's pension braked

दिव्यांग बेटे और और बुजुर्ग पिता की बंद हो गई पेंशन

Thu, 12 Jul 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
handicapped son and old  father's pension braked
ट्राई साइकिल से झाड़ू बेचने को मजबूर दिव्यांग मुहम्मद फिरोज अहमद । - फोटो : अमर उजाला
बेलहर। नंदौर का दिव्यांग मुहम्मद फिरोज अहमद परिवार का खर्च चलाने के लिए ट्राई साइकिल से गांव-गांव घूम कर झाड़ू बेचता है और शाम को अपने घर के सामने तख्त पर अंडे की दुकान भी चलाता है।
विज्ञापन


उसने बताया कि पहले उसको दिव्यांग पेंशन और पिता को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। एक साल से से वह भी बंद हो जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। नंदौर निवासी 38 वर्षीय मुहम्मद फिरोज अहमद ने बताया कि वह बचपन से ही दिव्यांग है।
विज्ञापन


उसके पिता 65 वर्षीय अजहर नंदौर में साइकिल का पंक्चर बनाते हैं। वह दो भाई और उसकी सात बहनें हैं। छह बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई अफरोज (18) अभी पढ़ाई कर रहा है। उसे ट्राई साइकिल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने से उसने ट्राई साइकिल से ही झाड़ू बेचना शुरू कर दिया। शाम को अंडे की दुकान भी लगाता है। जैसे-तैसे परिवार का गुजर-बसर हो रहा है।

इस संबंध में डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को पीड़ित की मदद करने कर निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed