{"_id":"59de7c414f1c1bd9798b607b","slug":"121507753025-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल लाइट न लगाने वाले ठेकेदारों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल लाइट न लगाने वाले ठेकेदारों पर होगी एफआईआर
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। तीन महीने बाद भी चौराहों पर सिग्नल लाइट न लग पाने से नाराज कमिश्नर अनिल कुमार ने संबंधित ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसी तरह नौ स्थानों में से सिर्फ चार स्थानों से ही विद्युत पोल हटाने पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। यही नहीं पूर्व में दिए गए निर्देश के बावजूद भी चौराहों का सौंदर्यीकरण न कराने पर उन्होंने नाराजगी जताई। पोल हटाने के लिए बिजली विभाग को 1.68 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान भी हो चुका है।
कमिश्नर बुधवार को यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान 11 चौराहों में से सिर्फ छह चौराहों पर ही ट्रैफिक सिग्नल लाइट मिलने पर उन्होंने निगम के अफसरों को चेतावनी देने के साथ ही ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इस पर अपर नगर आयुक्त ने कहा कि छह दिन में बाकी चौराहों पर भी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लग जाएंगी। लाइटें लगाने के लिए कमिश्नर ने 19 जुलाई की ही बैठक में निर्देश दिए थे।
समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने इन 11 चौराहों के अलावा छात्रसंघ चौराहा, पादरी बाजार तथा देवरिया बाईपास चौराहे पर भी सिग्नल लाइट लगाने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कुल 46 किलोमीटर में से लगभग 20 किलोमीटर अंडरग्राउंड केबल डालने का काम पूरा हो गया है। कमिश्नर ने परिवहन निगम को रेलवे बस स्टैंड पर बसों का संचालन ठीक तरह से करने का निर्देश दिया, ताकि वहां जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने एसपी ट्रैफिक से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि शाम को गोलघर की सड़कों के किनारे चार पहिया वाहन न खड़े हो पाएं। बैठक में डीआइजी एन. चौधरी, डीएम राजीव रौतेला, एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, एडीएम सिटी रजनीश चंद्र, नगर निगम, जीडीए, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, परिवहन आदि विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
0
विकसित होगा खजांची और टीपी नगर तिराहा
गोरखपुर। बैठक के दौरान कमिश्नर ने बताया कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण खजांची चौराहा तथा ट्रांसपोर्ट तिराहा भी विकसित करेगा। जल्द ही इन दोनों चौराहों को सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र में स्थापित सभी महापुुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कराने को कहा। साथ ही गोलघर को एक बार फिर एक रंग में रंगने को कहा। बता दें कि डीएम राजीव रौतेला ने भी इस तरह की पहल की थी, मगर व्यापारियों के एकमत न होने से कवायद आगे नहीं बढ़ पाई। इसी तरह कमिश्नर ने मल्टीपल पार्किंग का निर्माण शीघ्र शुरू कराने को कहा। उन्होंने शहर के कुछ और भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर वन वे लागू करने को कहा।