{"_id":"574df55d4f1c1b26091094a0","slug":"120-artists-to-audition","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 कलाकारों ने दिया ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 कलाकारों ने दिया ऑडिशन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
शहनाई भवन में मंगलवार को ऑडिशन हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 व 13 जून को होने वाले पूर्वांचल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों के चयन के लिए शहनाई भवन में मंगलवार को ऑडिशन हुआ। उत्साह से लबरेज 120 कलाकारों ने हिस्सा लिया जिसमें 31 कलाकार नृत्य विधा और 89 कलाकारों ने संगीत विधा में अपनी प्रतिभा दिखाई। तीन दिन तक चयन प्रक्रिया के बाद दो जून चयनित कलाकारों के नाम की घोषणा की जाएगी। इन कलाकारों को महोत्सव में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
ऑडिशन का शुभारंभ डॉ एसएस शाही और पार्षद अजय राय ने किया। बुधवार को ऑडिशन का अंतिम दिन है। इसके बाद चयनित कलाकारों की सूची घोषित की जाएगी और उन्हें मोबाइल नं. पर सूचना दी जाएगी। कार्यक्रम में सुनील मांझी, संतोष मिश्रा, संजीव कुमार, अशोक अमन, रवि, कुलदीप, रंजीत चतुर्वेदी आदि का सहयोग रहा।