फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ... अलबेला सजर आयो रे

... अलबेला सजर आयो रे

Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
... अलबेला सजर आयो रे
... अलबेला सजन आयो रे की धुन पर झूमे विद्यार्थी
विज्ञापन

उस्ताद कमाल साबरी ने सारंगी से बढ़ाई ‘स्पीक मैके’ कार्यक्रम की शान
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक - एयरफोर्स में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ‘स्पीक मैके’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक-एयरफोर्स में इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अंतरराष्ट्रीय सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी ने कई बंदिशों को सुना समा बांध दिया।
तीन ताल पर आधारित ... अलबेला सजन आयो रे सुनाकर वाहवाही हासिल की। उसके बाद मेलोडी पर आधारित ... सारे जहां से अच्छा, ... हम होंगे कामयाब एक दिन, रघुपति राघव राजा राम की धुन सुनाकर कार्यक्रमों को ऊंचाई प्रदान की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी धुनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ‘स्पीक मैके’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में शास्त्रीय संगीत के प्रति अभिरुचि पैदा करने की कोशिश की जाती है। उसके तहत ख्यातिलब्ध कलाकारों को केंद्रीय विद्यालय में आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम के बाद उस्ताद कमाल साबरी विद्यार्थियों ने रू-ब-रू हुए और संगीत से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। मंच का संचालन 11वीं की तनिष्का व हिमांशु मिश्र ने किया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed