फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी जीत

कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी जीत

Wed, 25 Jul 2018 11:36 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 25 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मिलेगी जीत
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। लोकसभा चुनाव 2014 और यूपी विधानसभा चुनाव 2017 की सफलता को फिर 2019 में भी दोहराने के लिए भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों की तीन घंटे तक कुशीनगर के एक होटल में बैठक हुई। प्रदेश संगठन मंत्री की अगुवाई में हुई इस बैठक में पदाधिकारियों से फीड बैक लिया गया। साथ ही उन्हें चुनाव पूर्व कराए जाने वाले कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाने का निर्देश भी दिया गया। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता की मेहनत ही चुनाव में सफलता की गारंटी होगी।
सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल और प्रदेश की योगी सरकार की डेढ़ साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की प्रमुख जिम्मेदारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर है। क्षेत्र में कराए गए जन कल्याणकारी कार्यों का जितना अधिक प्रचार-प्रसार होगा, उतना अच्छा परिणाम भी आएगा। बैठक में मौजूद पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन मंत्री ने बारी-बारी से पदाधिकारियों से उनके इलाके में प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के प्रदर्शन का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 27 जुलाई को पूरे प्रदेश के मंदिरों और मठों में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से आशीर्वाद लिए जाने का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा अब प्रत्येक महीने जिले में समन्वय समिति की दो बैठक जरूर होगी जिसमें से कम से कम एक बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री जरूर मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सांसद, विधायक, निर्वतमान जिलाध्यक्ष आदि को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए बैठक में शामिल
गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी और गाजियाबाद के विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर जिला प्रभारी सहजानंद राय, कुशीनगर जिला प्रभारी देवेंद्र यादव, क्षेत्रीय समिति के सदस्य मऊ से सुनील गुप्ता, महराजगंज के कृष्ण कुमार गोपाल, बस्ती के प्रमोद पांडेय, आजमगढ़ के आशुतोष मिश्र, देवरिया के त्रिगुणायक विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष गोरखपुर जनार्दन तिवारी, गोरखपुर महानगर से राहुल श्रीवास्तव, महराजगंज से अरुण शुक्ल, देवरिया से महेंद्र यादव, बस्ती से पवन कसौधन, सिद्धार्थनगर से लालजी त्रिपाठी, संतकबीरनगर से रामललित चौधरी, आजमगढ़ से जयनाथ सिंह, मऊ से दुर्ग विजय राय, विस्तारक प्रमुख गोरखपुर क्षेत्र श्रवण पांडेय व 20 विस्तारक के अलावा गोरखपुर क्षेत्र के 30 पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed