फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कांग्रेसियों ने मनाया प्रजातंत्र बचाओ दिवस

कांग्रेसियों ने मनाया प्रजातंत्र बचाओ दिवस

Sat, 19 May 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 19 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाया प्रजातंत्र बचाओ दिवस
नगर निगम पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
गोरखपुर। कर्नाटक प्रकरण में राज्यपाल की कार्यप्रणाली के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया। इस दौरान कर्नाटक प्रकरण का जिक्र करते हुए भाजपा के प्रयासों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन


शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित लक्ष्मी बाई पार्क में धरना दिया। अरुण अग्रहरि ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में अल्पमत होने के बावजूद वहां के राज्यपाल की ओर से भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर दिया गया। जबकि बहुमत वाले कांग्रेस और जनता दल एस गठबंधन को दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए कुचक्र रचती रही है। गोवा, मणिपुर और मेघालय में सरकार का गठन इसका उदाहरण है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 घंटे में बहुमत साबित करने के आदेश जारी कर भाजपा को आइना दिखाया।
विज्ञापन


इस दौरान दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुराहीता करीम, डॉ. विजाहत करीम, प्रेमलता चतुर्वेदी, पूनम मिश्रा, दिलीप जायसवाल, डॉ. कुलभूषण शाही, अश्वनी शुक्ला, संजीव सिंह सोनू, श्यामचंद्र सोनकर, अरुण सोनकर, बृज नारायण शर्मा, संजीव सिंह, राणा राहुल सिंह, दिलीप कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया

गोरखपुर। युवा कांग्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष अभिजीत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने छात्रसंघ चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक प्रकरण पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शह पर हुआ। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान राणा राहुल सिंह, महेंद्र मोहन तिवारी, सुमित कुमार पांडेय, राकेश यादव, राजेंद्र यादव, आदित्यप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed