फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन 632 गैरहाजिर

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन 632 गैरहाजिर

Tue, 17 Apr 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Apr 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन 632 गैरहाजिर
मदरसा बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा सोमवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई। नकल रोकने के लिए इस बार मदरसों की जगह इंटर कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में मुंशी मौलवी (हाई स्कूल समकक्ष) तथा दूसरी पॉली में आलिम, कामिल और फाजिल (इंटरमीडिएट समकक्ष) की परीक्षा हुई। पहले दिन 632 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 49 मदरसों के 3532 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। मुंशी की परीक्षा के लिए 599 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 196 नहीं आए। वहीं मौलवी की परीक्षा के लिए 840 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 237 अनुपस्थित रहे। दूसरी पॉली में आलिम परीक्षा के लिए पंजीकृत 477 परीक्षार्थियों में से 70, कामिल के लिए पंजीकृत 554 में से 89 और फाजिल परीक्षा के लिए पंजीकृत 277 परीक्षार्थियों में से 40 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


उधर, संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण शेषनाथ पांडेय और जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मुर्तुजा हुसैन हॉयर सेकेंडरी स्कूल, एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर, मौलाना आजाद हॉयर सेकेंडरी स्कूल सहित आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed