फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फब्तियां कस रहे चार शोहदे गिरफ्तार

फब्तियां कस रहे चार शोहदे गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2018 12:14 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 02 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
फब्तियां कस रहे चार शोहदे गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। चार चलती लड़कियों को फब्तियां कसना चार युवकों को भारी पड़ा। इन्हें बुधवार शाम एंटी रोमियो स्क्वॉड ने नगर के मध्य स्थित एक लॉज के बाहर इन्हें गिरफ्तार कर भेज दिया। इन सभी पर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एंटी रोमियो स्क्वॉड की प्रभारी पूनम यादव अपनी टीम के साथ शाम को गश्त कर रही थी। इसी दौरान उसका रोड स्थित एक लॉज के बाहर खड़े चार युवक लड़कियों पर छींटाकशी करते नजर आए। इससे आने-जाने वाली स्कूली लड़कियां व युवतियां शर्मसार हो रही थीं। इस पर टीम ने सक्रियता चारों युवकों को दबोच लिया। हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवकों की पहचान मो.शादिक निवासी कोड़रा ग्रांट थाना सदर, सर्वेश निवासी मझवन खुर्द थाना गोल्हौरा, दिनेश कुमार यादव वार्ड नंबर 10 बांसी व रामनाथ गुप्ता निवासी जगदीशपुर राजा थाना सदर के रूप में हुई। सदर एसओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के बाद चारों युवकों को छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला आरक्षी दीपशिखा राय, रेनू निषाद, अमिता पटेल, रामविलास, राकेश यादव, अजीत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


दिन भर उड़ती रही अफवाहें
सिद्धार्थनगर। उसका रोड से चार शोहदों की गिरफ्तारी को लेकर दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। हर तरफ यही चर्चा रही कि पुलिस ने छापेमारी कर चार युवक-युवतियों को संदिग्ध हाल में पकड़ा गया है। मौके पर पुलिस फोर्स की हलचल से इन कयासों को बल भी मिला, मगर बाद में पुलिस रिकार्ड में राह चलती लड़कियों से छेडख़ानी का केस दर्ज हुआ। विभागीय सूत्रों की मानें तो बेहद सटीक सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed