फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डाक्टरों ने काला फीता बांधकर किया विरोध

डाक्टरों ने काला फीता बांधकर किया विरोध

Thu, 21 Dec 2017 11:55 PM IST
basti
basti Updated Thu, 21 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
डाक्टरों ने काला फीता बांधकर किया विरोध
जिला अस्पताल मे डाक्टरों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती।राजस्थान में प्रदेश सरकार द्वारा आंदोलित डॉक्टरों पर कार्रवाई किए जाने से नाराज चिकित्सकों ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को चिकित्सकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में किया गया। जिला अस्पताल में एसआईसी कार्यालय में सभी डॉक्टर एकत्रित हुए। इसके बाद एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव सहित सभी ने हाथों में काला फीता बांधकर विरोध जताया। डॉ. आशीष नारायन त्रिपाठी ने बताया कि राजस्थान सरकार से वहां के सरकारी डाक्टरों की मांगों को लेकर समझौता हुआ था। समझौते का पालन न करने के कारण 18 दिसंबर से वहां डाक्टर आंदोलन पर थे। इनके खिलाफ सरकार ने दंडात्मक कार्रवाई की। इनके घरों में घुस कर पुलिस ने तोड़फोड़ की और पूरे परिवार को थानों पर बैठा लिया गया। यहां तक की महिला डाक्टरों के साथ भी अभद्रता की गई। इन स्थिति के खिलाफ ऑल इंडिया फेडरेशन एवं गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने देशभर में विरोध का आह्वान किया है। जिला अस्पताल में डॉ. विजय प्रकाश यादव, डॉ. अवधेश चौबे, डॉ. बीके मिश्र, डॉ. आलोक पांडेय आदि ने एसआईसी की अगुवाई में राजस्थान सरकार का विरोध करते हुए काला दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed