{"_id":"5a2043624f1c1b001c8b6143","slug":"11512063842-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे अफसर, लोगों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे अफसर, लोगों ने प्रदर्शन किया
Thu, 30 Nov 2017 11:32 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सियरखुर्द के लोगों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हैंसर(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के सियरखुर्द गांव में गुरुवार को कोटे की दुकान का चयन कराने नामित किए गए अधिकारी नहीं पहुंचे। करीब तीन घंटे तक इंतजार के बाद लोगों को सब्र जवाब दे गया और लोगों ने प्रदर्शन किया। गांव वालों ने नामित अधिकारियों पर बीडीओ के आदेश का अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। रामसरन, छांगुर, सुनील, मातीबर, लालचंद, सूर्यनाथ, मनोज, सुशीला, संगीता आदि का कहना है कि उनके गांव में गुरुवार को कोटे की दुकान का चयन करने के लिए बीडीओ ने खुली बैठक कराने का आदेश जारी किया था। गांव में की गई डुग्गी मुनादी के आधार पर लोग सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच गए। जहां दो बजे तक इंतजार के बाद कोटे की दुकान का चयन कराने के लिए नामित अधिकारी और सेक्रेटरी नहीं पहुंचे। जिससे दुकान का चयन नही हो सका। दूसरी तरफ नामित अधिकारी एडीओ एएम आई शेषनाथ राय का कहना है कि वह कोटे की दुकान को चयन कराने के लिए ब्लॉक पर उस गांव के सेक्रेटरी का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नही आए जिसके कारण कोटे की दुकान का चयन कराने नही जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।