फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लाभार्थियों की रकम प्रधान, प्रधान के पुत्र ने हड़पी

लाभार्थियों की रकम प्रधान, प्रधान के पुत्र ने हड़पी

Thu, 30 Nov 2017 11:26 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Thu, 30 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
लाभार्थियों की रकम प्रधान, प्रधान के पुत्र ने हड़पी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना में बिचौलियों के हावी होने की बात जांच में सामने आने लगी है। दो अलग-अलग ब्लॉकों में लाभार्थियों के आवास की रकम प्रधान और प्रधान पुत्र द्वारा लेने की शिकायत पर की जांच में मामला सही पाया गया। सीडीओ के निर्देश के बाद दोनों ब्लॉकों के बीडीओ ने संबंधितों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि बघौली ब्लॉक के लेडुआ -महुआ गांव की रहने वाली इंद्रावती पत्नी मेवालाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में चयनित किया गया है। लाभार्थी इंद्रावती के खाते में आवास के प्रथम किस्त की धनराशि 40,000 रुपये प्राप्त हुआ। लाभार्थी के जरिए 29 नवंबर को बीडीओ बघौली से शिकायत की है कि 28 अक्टूबर को वह आंध्रा बैंक मेडरापार से 40,000 रुपये निकाली। वह अकेली थी, उनके साथ प्रधान के पुत्र शाहिद पुत्र शमीम भी थे। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने यह कहते हुए पैसा ले लिया कि कोई और ले लेगा और पंचायत भवन पर पहुंच कर रकम ले लेना। वहां पहुंचने पर आनाकानी की तो घर पहुंच कर पैसा देने की बात कही, लेकिन रकम नहीं दी। शिकायत करने की बात की तो शाहिद एक ट्राली बालू और 15 बोरी सीमेंट उसके घर के सामने गिरवा दिया। कुछ दिन बाद एक ट्रार्ली इंट गिरवा दी। 30 नवंबर को 19400 रुपये देने आए ,लेकिन वह रुपये नहीं ली। शिकायत की जांच सहायक विकास अधिकारी कृष्णदेव मिश्रा और ग्राम पंचायत अधिकारी दीप श्रीवास्तव से मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सही मिली। प्रधान पुत्र शाहिद ने आवास का चालीस हजार रुपये लेने के दोषी पाए गए। जिनके खिलाफ बीडीओ ने बखिरा थाने में तहरीर दे दी है। इसी तरह विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत मथुरापुर में आवास के लाभार्थी राधेश्याम पुत्र निर्मोही ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मथुरापुर द्वारा लाभार्थी के खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना की आंतरित धनराशि में से 10000 ले लिया गया। आरोप लगाया कि द्वितीय किस्त के लिए प्रधान और सचिव के जरिए 10000 रुपये की मांग की जा रही है। इस मामले में भी शिकायत सही मिलने पर प्रधान और सचिव के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए बीडीओ खलीलाबाद के जरिए तहरीर दे दी गई है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed