{"_id":"599dc2284f1c1b76568b468b","slug":"11503511080-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मेडिकल कॉलेज की घटना की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज की घटना की न्यायिक जांच की मांग
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के जिला ईकाई पदाधिकारियों ने एडीएम के माध्यम से 5 सुत्री ज्ञापन राज्यपाल को सौंपकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में हुए हृदय विदारक घटना की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायमूर्ति से कराने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष शहनवाज खान ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन से हुई मौत में दोषी लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जाए। मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रूपए मुआवजा दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख उत्तरदायी स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की कमियों को दूर कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाए जिससे की भविष्य में कोई ऐसी घटना फिर न हो जाए। इस मौके पर गणेश चौबे, आविद अली, दुर्गेश, रामसवारे, लक्ष्मण, रामनाथ पासवान, गोलू, संदीप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग
महराजगंज। राष्ट्रीय लोकदल के जिला इकाई पदाधिकारियों ने डीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर बाढ़ से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष शहनवाज खान ने कहा कि किसानों को फसल नुकसान का भी मुआवजा जल्द दिया जाए। उन्होंने कहा कि महराजगंज से परतावल जाने वाली सड़क के किनारे बनी अधूरी नालियों में जल जमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढने लगा है। इस नाली की सफाई कराई जाए जिससे की लोग मच्छरों के प्रकोप से बच सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रीय लोक दल आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।