फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मां-बेटी समेत दस की कटी चोटी, क्षेत्र में दहशत

मां-बेटी समेत दस की कटी चोटी, क्षेत्र में दहशत

Sat, 12 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
मां-बेटी समेत दस की कटी चोटी, क्षेत्र में दहशत
मिठौरा/बरगदवां/निचलौल/ठूठीबारी। जिले में दस महिलाओं की चोटी कटने से गांव वालों में दहशत है। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहना बड़का टोला निवासी नंदलाल प्रसाद की 15 वर्षीय पुत्री पूजा की बीती रात 11बजे सोते समय चोटी कट गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के डरे-सहमे लोग तमाम टोटके आजमाने शुरू कर दिए हैं। लोग दरवाजे पर नीम का पत्तियां लटका रहे हैं।
विज्ञापन

बड़का टोला के नंदलाल प्रसाद की पुत्री पूजा अपनी छोटी बहन संध्या के साथ घर के बरामदे में सोई थी। बीती रात करीब 11बजे घर में इमर्जेंसी लाइट जल रही थी। संध्या जगी तो देखा कि उसकी बहन के बाल कट गए थे। वह जोर से चिल्लाई तो पूजा भी जाग गई। बाल कटा देख उसके सिर में दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गई। शोर सुन कर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। पानी के छींटे मारने पर होश में आ रही पूजा कुछ बता नहीं पा रही है और दोबारा बेहोश हो जा रही है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

इसी तरह मिठौरा क्षेत्र के रामपुर महुअवा में एक ही रात मां-बेटी की चोटी कट जाने से पूरा परिवार सदमे में है। यहां के जमालुद्दीन अंसारी की बीवी जमीला खातून और पुत्री सकीला की चोटी कट गई। दोनों झोपड़ी में एक साथ सो रही थी। मां जमीला ने बताया कि आधी रात को अचानक तेज हवा का झोंका आया तो लगा कि झोपड़ी उनके ऊपर गिर जाएगी। उसने पड़ोस में रहने वाले अपने भाई को बुलाया। एक काली बिल्ली जोर-जोर से बोल रही है। उसको भगाने की कोशिश की लेकिन वह भाग नहीं रही थी। जब उठकर बिल्ली को भगाने की कोशिश की तभी मां जमीला और बेटी सकीला के बाल कट कर नीचे गिर गए। यह देखकर दूसरी लड़की इसराफिया सदमे में बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत निचलौल के मारवाड़ी वार्ड की एक 35 वर्षीय महिला की चोटी सांयकाल घर मे काम करते समय कट गयी ।जिससे महिला बेहोश हो गयी।परिवार के लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहां उपचार चल रहा है।मारवाड़ी वार्ड के अमाउल्लाह की 32 वर्षीय पत्नी आसमा खातून सायंकाल 4 बजे अपने घर मे काम कर रही थी की अचानक उनकी चोटी कट गयी और वह बेहोश हो गयी।परिवार व सभासद प्रदीप कसौधन उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल लाये।जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना से पूरे नगर मे दहशत का माहौल हो गया है।
ठूठीबारी क्षेत्र में शुक्रवार को पांच महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है जिससे क्षेत्र के महिलाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी टोला धरमौली निवासी अमित मद्धेशियां की 23वर्षीय पत्नी पुष्पा मद्धेशियां शुक्रवार की सुबह पास पडोस की महिलाओं के साथ 5 बजे बाहर से शौच कर घर आयी और घर में पडे जुठे बर्तन धोने के लिये घर के सामने लगे हैंडपंप पर बर्तन धोने लगी उसी दौरान पुष्पा चाहरदिवारी के सहारे बेहोश हो गयीं घर के लोगों की नजर जब ने पुष्पा पर पडा तो परिजनो ने देखा की पास ही में पुष्पा की चोटी कटा मिला। घटना के बाद से ही महिला बेहोशी की हालत में हो गयीं। दूसरी घटना डगरुपुर निवासी वीरेन्द्र मद्धेशिया की 22वर्षीय पत्नी ऊषा का शुक्रवार की दोपहर चोटी कटने से बेसुध हो गयी। तीसरी घटना किसुनपुर के टोला पिपरडाढा निवासी रुदल की पत्नी शिवकुमारी उर्फ आरती का शुक्रवार की सुबह से ही शरीर भारीपन मालूम हो रहा था। शांम करीब चार बजे आरती चारपाई पर सोई हुई थी, उसी दौरान उसकी भी चोटी कट गयीं।

चौथी घटना किसुनपुर के ही शैलेन्द्र यादव की 22बर्षिय पत्नी बबिता का शांम करीब 5बजे चोटी कट गया। पांचवा घटना शिशगढ राजेंद्र केवट की पत्नी सीमा का शांम करीब 6 बजे चोटी कट गया बेहोश हुआ। देख परिजनो द्वारा प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र में चोटी कटने का सिलसिला जारी रहने से क्षेत्र की महिलाएं दहशत में है इस घटना से दिन भर चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed