{"_id":"5984bd2c4f1c1b26348b4572","slug":"11501871404-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में पलटी नाव, सभी सवार सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में पलटी नाव, सभी सवार सुरक्षित
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार प्रांत के बगहा शहर के करीब शुक्रवार को गंडक नदी में नाव पलट गई। नाव में सवार कुल 18 लोग नदी में डूबने लगे। कुछ ही दूरी पर मौजूद दूसरे नाव के नाविकों ने साहस दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना से इलाके में कोहराम मच गया।
बगहा शहर के कैलाश नगर मुहल्ले के लोग शुक्रवार को दोपहर में छोटी नाव से दियारा क्षेत्र के ओझवलिया रेता से अपने घर लौट रहे थे। नाव पर 18 लोग सवार थे जिनमें से दो महिलाएं थीं। जैसे ही नाव बीच धारा में पहुंची कि तेज बहाव के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग उफनाई नदी में डूबने लगे। घटना के कुछ ही देर बाद दो अन्य नावों के नाविक बिना देर किए इनके पास पहुंचे और डूब रहे लोगों को पानी से बाहर निकालकर अपनी नाव में बैठा लिया। डूब रहे लोगों में दूध विक्रेता अनिल, नंदू, रविंद्र, होरिल, फूलझरी देवी, गुलाइची देवी आदि शामिल थे।
इस संबंध में बगहा नंबर दो के बीडीओ अशोक कुमार व पटखौली के एसओ सुभाष मुतिया ने बताया कि दियारा से दूध लेकर आ रहे लोगों की नाव पलट गई थी। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। लोगों से छोटी नाव लेकर नदी में नहीं जाने की अपील की गई है।