फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एम्स, खाद कारखाना से सात हजार युवाओं को रोजगार

एम्स, खाद कारखाना से सात हजार युवाओं को रोजगार

Thu, 22 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
एम्स, खाद कारखाना से सात हजार युवाओं को रोजगार

विज्ञापन
विवेक सिंह
गोरखपुर।
गोरखपुर और आस-पास में रहने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आने वाले समय में उन्हें नौकरी के लिए बाहर का रुख नहीं करना होगा। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) और खाद कारखाने से गोरखपुर में सात हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए जल्द ही तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और टेक्निकल स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। इससे संबंधित ब्यौरा सेवायोजन दफ्तर से तलब किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में एम्स और फर्टिलाइजर की नींव रखी थी। इसके साथ ही ऐलान किया था कि एम्स, खाद कारखाने से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। पूर्वांचल के युवाओं को यहीं रोजगार मिल सकेगा। उन्हें दूसरे शहर या फिर राज्य नहीं जाना पड़ेगा। नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्वांचल के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। अब इस दिशा में काम शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय (14, 15 जून) दौरे के दौरान सेवायोजन दफ्तर के अफसरों ने रोजगार से संबंधित आंकड़े रखे थे। बताया था कि एम्स और खाद कारखाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। संस्थानों की तरफ से बीटेक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, पैरामेडिकल स्टॉफ, नर्सेज, फॉर्मासिस्ट, कंपाउडर के साथ सिक्योरिटी गार्ड के लिए रजिस्टर्ड बेरोजगारों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


बंद 15 चीनी मिल चलीं तो 13 हजार को नौकरी
सीएम को रोजगार सृजन से दी गई रिपोर्ट में गोरखपुर मंडल में बंद पड़ी 15 चीनी मिलों से 13 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज में इन चीनी मिलों को खोलने के लिए शासन की ओर से प्रयास चल रहा है। इनके दोबारा चलने से चारों जिलों में 13 हजार युवाओं को नौकरी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 हजार बेरोजगार रजिस्टर्ड
गोरखपुर में 72 हजार बेरोजगार रजिस्टर्ड हैं। इनकी शिक्षा दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन है। बीटेक और एमबीए डिग्रीधारी भी बेरोजगारों की जमात में शामिल हैं।


सीएम के आगमन पर मंडल में होने वाले रोजगार सृजन से अवगत कराया गया है। पूरे मंडल में 20 हजार युवाओं कोे एम्स, खाद कारखाना और चीनी मिलों में रोजगार मिलेगा।
- अखंड प्रताप सिंह, सहायक निदेशक, रोजगार दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed