फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कायस्थ समाज का योगदान महत्वपूर्ण: योगी

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कायस्थ समाज का योगदान महत्वपूर्ण: योगी

Sun, 14 Apr 2019 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कायस्थ समाज का योगदान महत्वपूर्ण: योगी
योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दोपहर बाद चित्रगुप्त मंदिर बख्शीपुर में आयोजित पूर्व विधायक स्वर्गीय अवधेश कुमार श्रीवास्तव के स्मृति दिवस समारोह हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश को नई दिशा देने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कायस्थ समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भारत को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाया। जरूरत पड़ी तो दुश्मनों के दांत भी खट्टे किए। जातीय संकीर्णता से ऊपर उठकर काम किया। इसी का नतीजा है कि 130 करोड़ की आबादी वाले भारत के लोकतंत्र की दुनियाभर में तारीफ होती है। उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग मत, मजहब के लोग रहते हैं, फिर भी लोकतंत्र को बेहतर बनाने का काम करते हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कायस्थ समाज का खास योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के पुनरोद्धार का जिक्र भी किया और कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद वहां जाएं। इसके बावजूद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गए। इसी वजह से सोमनाथ मंदिर की भव्यता आज देखते बनती है।
विज्ञापन

हार, जीत की परवाह किए बगैर आगे बढ़े पूर्व विधायक

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अवधेश कुमार श्रीवास्तव के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने हार-जीत की कभी परवाह नहीं की थी। निराशा के बगैर आगे बढ़ते गए और समाज के सभी तबकों को जोड़ने का काम किया। 13 अप्रैल को अवधेश बाबू का निधन हुआ था। 14 अप्रैल को उनकी जयंती मनाई जाती है। रविवार को अवधेश बाबू की 95वीं जयंती भी है। स्मृति दिवस में शैवाल शंकर श्रीवास्तव, सौमंत कुमार श्रीवास्तव, शरदेंदु श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव और अजय राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के विस्तार की योजना अच्छी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त मंदिर के विस्तार की जो योजना बनाई है, उसकी तारीफ की जानी चाहिए। इस मंदिर में गरीब बेटियों की शादी भी होती है। चुनाव बाद कायस्थ समाज के साथ बैठक करके मंदिर के विस्तार की विस्तृत चर्चा होगी। सुंदरीकरण का प्रस्ताव अच्छा है।


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed