फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर पालिका के कराए कायोऱं् की जांच की मांग

नगर पालिका के कराए कायोऱं् की जांच की मांग

Sat, 22 Dec 2018 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के कराए कायोऱं् की जांच की मांग
नगर पालिका के कार्यों में भ्रष्टाचार, जांच कराए प्रशासन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन रामायण राव ने प्रेस वार्ता में लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रामायण राव ने वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर निर्माण कार्यों में व्यापक भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से नगरपालिका में पिछले 10 माह में हुए कार्यों की जांच कराने की मांग की है।

शनिवार को राघवनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में रामायण राव ने साक्ष्यों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में कराए गए घटिया सड़क निर्माण, आउटसोर्सिंग श्रमिकों के आपूर्ति में प्रति माह 10 लाख की लूट, कड़ाके की ठंड में अलाव न जलने, अब तक कंबल का वितरण न होने पर नगर पालिका प्रशासन को कोसा। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के बड़े अधिकारी और लोग आते हैं। मानक के विपरीत यहां घटिया सड़क निर्माण कमीशनबाजी के चक्कर में की गई है। उच्चाधिकारियों की नाक के नीचे यह सड़क निर्माण हुआ है, जिसकी गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। ठंड बढ़ने के बावजूद अभी तक किसी भी स्थान पर अलाव की व्यवस्था तक नहीं की गई। गरीबों में अभी तक कंबल का वितरण नहीं किया गया। निस्तारित कूड़ा डंपिंग के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं हो पाया। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर प्रतिदिन देखा जा सकता है। आउटसोर्सिंग श्रमिकों को ई-टेंडरिंग के माध्यम से नहीं रखा जा रहा है। भुजौली कॉलोनी में कनक बेकर्स से हनुमान मैटेरियल तक सड़क निर्माण, कसया बाईपास सड़क में मानक के विपरित कार्य हुआ। कई बार शपथ पत्र दिए जाने के बावजूद भी संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed