{"_id":"5b9ac161867a557ece01ddc1","slug":"111536868705-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल भी बंद रहेगा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल भी बंद रहेगा विश्वविद्यालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल
गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की नाराजगी देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 और 15 सितंबर को भी बंदी का फैसला लिया है। 16 सितंबर को रविवार है, ऐसे में अब विश्वविद्यालय 17 सितंबर को खुलेगा। कुलसचिव ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार व शनिवार को विश्वविद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को परिसर में छात्रसंघ के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट और विधि विभाग के तीन शिक्षकों के साथ बदसलूकी के बाद सलाहकार समिति ने चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद 12 व 13 सितंबर को विश्वविद्यालय बंद कर दिया गया था। इस बीच छात्रों का गुट अलग-अलग धरना दे रहा है।

प्रत्याशियों ने चुनाव स्थगन का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर। छात्रसंघ चुनाव स्थगित करने के विरोध में गुरुवार को महामंत्री पद के प्रत्याशी मनीष ओझा ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद को सौंपा। उनका कहना था कि पर्चा दाखिले के बाद चुनाव टालना गलत निर्णय है। दो गुटों के बीच मारपीट की वजह से चुनाव स्थगित करने को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। लिहाजा तत्काल चुनाव कराया जाए। इस दौरान नितेश शुल्क, अतुल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह और अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन