फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बैंक कर्मचारियों से व्यापारियों ने की नोकझोंक

बैंक कर्मचारियों से व्यापारियों ने की नोकझोंक

Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों से व्यापारियों ने की नोकझोंक
बैंक कर्मचारियों से व्यापारियों की नोकझोंक
विज्ञापन

हंगामे के बाद बैंकों में जमा हुए सिक्के
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। कस्बे के थाना मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक व सिसवा रोड पर भारतीय स्टेट बैंक तथा हॉस्पिटल रोड पर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में सिक्का न जमा होने पर मंगलवार को व्यापारियों और बैंक कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। व्यापारियों की ओर से धरना दिए जाने के बाद बैंकों में सिक्का जमा किया जाने लगा, इसके बाद मामला शांत हुआ।

व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में बैंक गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के शिवनाथ मद्धेशिया, राजू जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश वर्मा, महेश गुप्त, भुनेश्वर, रणवीर, सुरेंद्र केडिया आदि का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं को सिक्का जमा करने के लिए निर्देशित किया है, लेकिन अफवाहों की वजह से 1, 2, 5 और 10 के सिक्का का प्रचलन बंद हो गया है। ऐसे में व्यापारियों ने सभी लोगों को ऐसी अफवाहों से दूर रहने को कहा। बैंक पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बैंकों में रकम जमा करने आए व्यापारियों से सिक्के नहीं लिए गए। सिक्कों को न लिए जाने के संबंध में जब व्यापारियों ने जब संबंधित बैंक कर्मचारियों व प्रबंधक से बात की तो संतोषजनक जवाब न देकर सिर्फ इतना कहा गया कि सिक्के नहीं लिए जाएंगे। इसके बाद व्यापारियों ने बैंक गेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। उधर, अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू होने पर बैंक कर्मी भी सकते में आ गए और सिक्कों को लेने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद विवाद खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed